फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a tweet of aap leader ashutosh

'आप' नेता की अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला, निशाने पर आए

Sat, 24 Oct 2015 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Oct 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
a tweet of aap leader ashutosh

हरियाणा के सुनपेड़ कांड पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे थे। जिसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया लेकिन उनके इस ट्वीट में हुई एक गलती से पूरी बात का अर्थ ही बदल गया।

विज्ञापन


'आप' नेता आशुतोष ने कल रात अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'जब दादरी की घटना घटी तो पीएम ने 10 दिन तक एक शब्द भी नहीं बोला, अब दलितों ने हरियाणा के सीएम को मार डाला, तब उन्हें (सीएम को) बीते तीन दिनों में गांव आने का मौका नहीं मिला।'
विज्ञापन


आशुतोष के इस ट्वीट पर लोगों ने जब उनकी इस गलती को पकड़ा तो उन्हें गलती सुधारने की सलाह देते भी दिखे। @rohitshrama ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा है कि 'भाई कौन से स्कूल से अंग्रेजी सीखी है, दलितों ने सीएम को मार दिया, तुमसे अच्छी तो लालू की अंग्रेजी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक यूजर @ankurjain ने लिखा है कि मुझे आश्चर्य होता है कि ये पत्रकार कैसे बन गए? इस गलती के बावजूद भी इस ट्वीट को अभी तक उनके एकाउंट से हटाया नहीं गया है।

ये रहा ट्वीट



'इनकी अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला'

a tweet of aap leader ashutosh

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आशुतोष के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 'लो जी इनकी अंग्रेजी ने सीएम को मार डाला'।

गिरिराज का ट्वीट





बताते चलें कि हरियाणा के सुनपेड़ गांव में बीते दिनों एक दलित परिवार पर आग लगा कर हमला किया गया था जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही केंद्र और हरियाणा सरकार पर खासा राजनैतिक दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed