{"_id":"f0945869e48c078b3d781d55d5bb665c","slug":"a-tiger-died-reason-of-a-mouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: सिर्फ एक चूहे की वजह से ही मर गया बाघ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
OMG: सिर्फ एक चूहे की वजह से ही मर गया बाघ
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावडेकर रविवार को उदयपुर के जिस बायोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन करने वाले हैं, वहां का एकमात्र बाघ चूहों से मिली बीमारी के कारण शनिवार को मर गया। चूहों की यह बीमारी यहां कुछ और जानवरों को भी होने की आशंका है।
विज्ञापन
अब पार्क प्रशासन चूहों के आतंक से निजात पाने के लिए आदिवासी कथोड़ी जाति की मदद ले रहा है। जानकारी के अनुसार उदयपुर में बायोलॉजिकल पार्क विकसित करने के लिए बंगलूरू से बाघ को यहां लाया गया था। यह बाघ ही इस पार्क का मुख्य आकर्षण था।
विज्ञापन
लाने के कुछ समय बाद बाघ बीमार हो गया और जांच में पता चला कि बाघ को पार्क में रहने वाले चूहों से लैकटोपायरेसिस नामक बीमारी लग गई है। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन शनिवार को इस बाघ की मौत हो गई। अब प्रशासन अन्य जानवरों की भी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन