फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   A Shaolin monk is sprinting on water

गजब, पानी पर भी दौड़ सकता है ये बौद्घ भिक्षु!

Tue, 17 Feb 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Feb 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
A Shaolin monk is sprinting on water

क्या कोई पानी पर चल सकता है? आप बेशक कहेंगे नहीं। हम अगर यूं कहें कि क्या आप पानी के तैरते तख्तों पर दौड़कर किसी जलाशय को पार कर सकते हैं? इस सवाल के जवाब में भी आप हां नहीं कह पाएंगे, लेकिन एक शाओलिन भिक्षु ने चीन के एक जलाशय में लकड़ी के तैरते हुए तख्तों पर दौड़ते हुए करीब 400 फीट की दूरी तय कर एक रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन


इस करतब को दिखाने वाले शख्स का नाम शी लिलांग है जिसने अपने छठे प्रयास के बाद चीन के एक जलाशय में लकड़ी के तख्तों पर दौड़ते हुए 387 फीट (118 मीटर) की दूरी को नाप लिया।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि इस भिक्षु ने जिन तख्तों पर दौड़ते हुए यह कारनामा किया है वो महज 1 सेमी मोटे लकड़ी के तख्ते हैं और ये पानी में आसानी से डूब सकते हैं (आप वीडियो में इसे देख सकते हैं), लेकिन इसके बावजूद इस कारनामे को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिलांग क्विंझू शाओलिन मठ से ताल्लुक रखते हैं और वो साल 2005 से इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं। साल 2009 में उन्होंने जलाशय में 50 फीट की सीमा को पार कर रिकॉर्ड बना लिया था। इस काम में उन्होंने महज 45 सेकेंड का वक्त लिया था।





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed