जेडीयू नेता ने कहा, राजनीति छोड़ें नीतीश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश्ा कुमार पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने जोरदार हमला किया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा नीतीश्ा का मजाक उड़ाए जाने से नाराज होकर शकुनी चौधरी ने नीतीश से राजनीति छोड़ने की मांग की है।
गौरतलब है कि बिहार के उपचुनावों के लिए प्रचार पर निकले लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को भागलपुर में एक रैली दौरान कथित तौर पर नीतीश्ा कुमार का मजाक उड़ाया था।
बिहार के पूर्व मंत्री चौधरी ने लालू के बयान पर ऐतराज जताया और कहा कि नीतीश्ा को इस पर कार्यवाई करना चाहिए या फिर वो राजनीति छोड़ दें। गौरतलब है कि चौधरी के बेटे समर्थ चौधरी इस समय मांझी सरकार में मंत्री हैं।
नीतीश्ा के खिलाफ क्या कहा लालू ने?
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को भागलपुर में हुई सभा में जेडीयू के साथ गंठबंधन पर सफाई देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि था कि पिछले 17 सालों से बीजेपी ने नीतीश्ा को किडनैप कर रखा था।
आरजेडी से गठबंधन के लिए नीतीश्ा उनके पैरों पर गिर पड़े तो उन्हें बड़े भाई होने के नाते नीतीश्ा की प्रार्थना को अस्वीकार करने का कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने अब छोटे भाई को गोद में बिठा रखा है।
पूर्व मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता चौधरी ने लालू के इस बयान के बाद से नीतीश्ा और लालू गठबंधन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा की दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं।