यहां कार-बाइक चलाने पर लगता है जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्घ यूनिवर्सिटी परिसर में कार-बाइक चलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक कैंपस को हरा-भरा बनाने के तहत यह फैसला किया है। इसके लिए कैंपस के भीतर सभी स्टूडेंट से साइकिल का प्रयोग करने को कहा है।
टीओआई की खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक जो लोग भी नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं। उन पर 100 और 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। सभी स्टूडेंट और प्रशासन के लोगों को पैदल या फिर साइकिल से कैंपस में सफर करने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार पुष्यपति सक्सेना के मुताबिक टलहना और साइकिल चलाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा कार और बाइक के चलते कुछ एक्सीडेंट भी हो सकता है।
हरे-भरे कैंपस के लिए शुरू हुई पहल
कैंपस को हरा-भरा बनाने के लिए 50,000 नए पौधों को लगाया जा रहा है। कैंपस परिसर में इस बाबत 2800 छात्रों को अगस्त 2013 में सर्कुलर जारी करके सूचित किया था। नए एकेडमिक सत्र से इन नियमों को काफी कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार शम्सुद्दीन अंसारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में सभी 19 हॉस्टल में से 13 हॉस्टल पूरी तरह से भर चुके हैं। हॉस्टल से यूनिवर्सिटी परिसर की दूरी आधा किलोमीटर की दूरी पर है। इसलिए सभी छात्रों को पैदल ही यूनिवर्सिटी आने के लिए कहा गया है।
पिछले वर्ष 27,000 रुपए फाइन स्टूडेंट्स से वसूल किया गया है। जो लोग कार चलाते मिले, उनसे 500 रुपए और बाइक चलाने वालों से 100 रुपए का फाइन लिया गया है। अगर किसी को तीन लोगों को बाइक पर बैठाकर हुए घूमते हुए पाया गया तो उसी हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।