फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a minor student gave warning to cm office for not making mid day meal

12वीं के छात्र ने CM आफिस को फोन करके दी धमकी, हड़कंप

Mon, 19 Oct 2015 01:39 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
a minor student gave warning to cm office for not making mid day meal

नंदगंज थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय पर मध्याह्न भोजन न बनने से नाराज गांव के एक किशोर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि अगर विद्यालय में मिड-डे मील नहीं बना तो परिणाम गंभीर होगा। इसके बाद कार्यालय में खलबली मच गई।

विज्ञापन


सीएम कार्यालय के निर्देश पर जांच में लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को किशोर को उसके गांव से पकड़ लिया। हालांकि कोतवाली में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने कहा कि उसने फोन जरूर किया था, लेकिन किसी तरह के अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन


नंदगंज थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय पर पिछले कई दिनों से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। 12वीं में पढ़ रहे गांव के एक किशोर ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की, लेकिन मिड-डे मील बनना शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

a minor student gave warning to cm office for not making mid day meal

बताते हैं कि इसी से नाराज किशोर ने कहीं से मुख्यमंत्री के कार्यालय का नंबर पता किया और 16 अक्तूबर को वहां फोन कर धमकी दे डाली। इस फोन के बाद तो सीएम कार्यालय में खलबली मच गई। नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला यह गाजीपुर का है। इसके बाद जिले की पुलिस को धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने का आदेश आया।

आदेश आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खोजबीन में पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया था वह नंदगंज थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव के किसी युवक का है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम गांव में पहुंची और किशोर को पकड़ कर सैदपुर कोतवाली को सौंप दिया।

सैदपुर कोतवाली प्रभारी रामायन सिंह ने बताया कि किशोर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने सीएम कार्यालय में फोन जरूर किया था, लेकिन कोई अपशब्द नहीं कहा था। इसके बाद किशोर को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed