फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a minor gangraped in haryana

हरियाणा में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुराचार

Fri, 09 Nov 2012 12:10 PM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Nov 2012 12:10 PM IST
विज्ञापन
a minor gangraped in haryana

हरियाणा में बलात्कार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ पांच लड़कों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। लड़की की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


दुराचार करने वाले पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। लड़की की उम्र 14 साल बताई है। पिछले एक सप्ताह में तरावड़ी में गैंपरेप का यह दूसरा बड़ा मामला है, लेकिन पुलिस है कि मामले को दबाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी 3 नवंबर से घर से लापता थी। परिजनों ने 5 नवंबर को इस लड़की को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अगवा करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। परिजनों ने करनाल की शिव कॉलोनी के रहने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिजनों के शक के आधार पर बुधवार की रात को करनाल स्थित युवक के घर पर छापा मारा और लड़की को वहां से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस लड़की को मेडिकल के तरावड़ी स्थित सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने दुराचार की पुष्टि कर दी।

इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर दुराचार करने वाले लड़कों की तलाश की और आरोपी रफीक, लक्ष्य, हिमांशु व पवन सहित पांचों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित लड़की के बयान एडिशनल सेशन जज रजनी कौशल के सम्मुख बयान दर्ज कराए।


लेकिन अंत तक पुलिस इस मामले में टालमटोल करती रही। इस बारे में जब तरावड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार से बारे में बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि इस बारे में जो भी बात करनी है, वह पुलिस कप्तान से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed