फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a mini pmo will start in varanasi

बनारस में खुलेगा ‘मिनी PMO’

Thu, 03 Jul 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 Jul 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
a mini pmo will start in varanasi

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि एक महीने के भीतर वाराणसी में ‘मिनी पीएमओ’ खुल जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याएं दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए उनका एक प्रतिनिधि भी नियुक्त किया जाएगा जो स्थानीय ही होगा।

वह बुधवार को काशी क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के अभिनंदन समारोह में शामिल होने से पहले पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

समस्याओं पर मांगे लोगों से सुझाव

a mini pmo will start in varanasi

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री काशी के विकास के लिए संजीदा हैं। इसके लिए उनका कार्यालय कहां खोला जाएगा, कौन-कौन अधिकारी नियुक्त होंगे, इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के 59 जिलों के जिलाध्यक्षों से उन 14 सरकारी विभागों के बारे में सुझाव मांगे गए हैं जो सीधे जनता से जुड़े हैं। काशी से भी सुझाव मिले हैं।

इन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है। जल्द ही काशी के लोगों को समस्याएं दूर होती दिखाई देंगी।

युवाओं और किसानों पर रहेगा ध्यान

a mini pmo will start in varanasi

बाद में पार्टी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों, किसानों को धोखा देने वाली सरकार जल्द ही इस प्रदेश से विदा होगी।

जनता सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को प्रदेश की कमान भी सौंपेगी। नवनियुक्त संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें 18 करोड़ से ज्यादा मत दिए हैं जो पिछले चुनाव की तुलना में 10 करोड़ ज्यादा हैं।

समाज के सभी वर्गों के साथ ही युवाओं ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया है। इस बड़े मतदाता वर्ग को हमें जोड़े रखना है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता जनहित से मुद्दों-समस्याओं को जनता तक पहुंचाएं, तभी विकास की गति संतुलित और तेज होगी।

विज्ञापन

पार्टी के कई कार्यकर्ता माजूद रहे

a mini pmo will start in varanasi

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण आचार्य ने की। संगठन की समीक्षा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने की। संचालन महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, इलाहाबाद के श्यामाचरण गुप्त, सोनभद्र के छोटेलाल खरवार और मछलीशहर के सांसद रामचरित निषाद मौजूद रहे।

इनके अलावा महापौर रामगोपाल मोहले, राकेश त्रिवेदी, प्रेमप्रकाश कपूर, शंकर गिरि, रणंजय सिंह, अशोक पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed