फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a man tried to through shoo on nitin gadkari

अब केंद्रीय मंत्री गडकरी पर फेंका जूता

Tue, 07 Oct 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 07 Oct 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
a man tried to through shoo on nitin gadkari

पुणे के कोथरूड इलाके के शिक्षक नगर में सोमवार देर शाम एक चुनावी सभा में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जूता फेंकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पूर्व भाजपा अध्यक्ष गडकरी यहां पार्टी की उम्मीदवार मेधा कुलकर्णी के प्रचार के लिए आए थे। वह अभी मंच की ओर बढ़ ही रहे थे तभी एक शख्स ने पीछे से उनकी ओर जूता उछाला। ऐसा बताया जा रहा है कि जूता फेंकने का प्रयास करने वाला शख्स शराब के नशे में था।
विज्ञापन


यह पता नहीं चला है कि वह शख्स गडकरी से क्यों नाराज था। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर भी जूता उछालने का प्रयास किया जा चुका है। विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश से लेकर पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, ईरान के राष्ट्रपति, चीन के पीएम जैसे नेताओं पर भी जूता फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं।

चुनाव आयोग से मिल चुका है नोटिस

a man tried to through shoo on nitin gadkari

इससे पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने पर चुनाव आयोग ने नोटिस थमा चुका है।

आयोग ने उनके बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनसे बुधवार शाम तक जवाब देने को कहा है।

गडकरी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं आपके चेहरे को देखकर आपका भविष्य बता सकता हूं। अगले 10 दिनों में आपको लक्ष्मी के दर्शन होने वाले हैं। विशेष लोगों को विदेशी नोट और सामान्य लोगों को देसी नोट मिलेंगे।

आयोग ने गडकरी के इस बयान को वोटरों को रिश्वत लेने के लिए प्रेरित करने जैसा माना है।

इतना ही नहीं गडकरी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि पत्रकारों को इस चुनावी मौसम में कांग्रेस और एनसीपी से मिलने वाला पैसा रख लेना चाहिए।

कोंकण के तटीय इलाके में सावंतवाडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 10-12 दिनों में आप पत्रकारों को लक्ष्मी के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed