फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a full meal is in rs 5 says congress leader

'दिल्ली में 5 और मुंबई में 12 रुपए में भरपेट खाना'

Thu, 25 Jul 2013 07:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
a full meal is in rs 5 says congress leader

गरीबों की परिभाषा पर किरकिरी झेल रही केद्र सरकार के लिए अब कांग्रेसी नेताओं के बेतुके बयान भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रशीद मसूद ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में 5 रुपए में भरपेट खाना मिलता है। कोई भी व्यक्ति दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में जाकर 5 रुपए में खाना खा सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं खुद कई बार ऐसा कर चुका हूं।'

इससे पहले कांग्रेसी सांसद राज बब्बर ने कहा था कि मुंबई में आज भी 12 रुपए में पेटभर खाना खाया जा सकता है।

योजना आयोग द्वारा निर्धारित गरीबों के आंकड़ों पर जब पत्रकारों ने राज बब्बर से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'लोगों को दिन में दो वक्त का पूरा भोजन मिलना चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लोग इसे कैसे हासिल कर सकते हैं, यह एक बहुत अच्छा सवाल है, जिसे आपने पूछा है। आज भी मुंबई शहर में मैं 12 रुपये में एक पूरा भोजन कर सकता हूं। नहीं-नहीं, वड़ा-पाव नहीं, ढेर सारा चावल, दाल, सांभर और कुछ सब्जियां भी मिलती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं के बयानों के हास्यास्पद करार दिया है। इससे पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी के नए मापदंड तय करने के सरकार के फैसले की भाजपा ने कडी़ आलोचना की।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 33 रुपए में एक दिन का खर्च चलाने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed