विमान हादसा: फेसबुक पोस्ट बनी खौफनाक हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में हादसाग्रस्त मलेशियन एयरलाइंस की उड़ान से ठीक पहले विमान में मौजूद एक यात्री का फेसबुक पर लिखा एक मजाक खौफनाक हकीकत बन गया।
दरअसल यूक्रेन में हादसे का शिकार हुई मलेशियन एयरलाइंस के उड़ने से पहले उसमें मौजूद एक डच यात्री कोर पैन ने व्यंग्य के तौर पर विमान का फोटो खींचकर स्टेटस लिखा कि 'गुम हो जाने से पहले ये विमान ऐसा दिखता था'।
इससे पहले हादसे का शिकार हुए मलेशियाई विमान एमएच 370 के संदर्भ में डच यात्री कोर पैन ने ये स्टेटस लिखा था।
इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट
इस पोस्ट के फेसबुक पर अभी तक 15 हजार से ज्यादा शेयर हो चुके हैं। लिखने से पहले उस डच यात्री ने सोचा भी नहीं होगा कि उसकी बात सच साबित हो जाएगी और ये उसकी आखिरी फ्लाइट होगी।
वह डच यात्री अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एमस्ट्रेडम से यात्रा कर रहा था। इस हादसे में इन दोनों के साथ कुल 295 लोगों की मौत हो गई।
दोस्तों ने लिखे पैन की याद में संदेश
अंग्रेजी अखबार गार्डियन के मुताबिक हादसे में मौत के बाद पैन के दोस्तों ने उसकी याद में संदेश लिखे हैं। साथ ही पैन और उसकी गर्लफ्रेंड की याद में एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिसे साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
इस पेज के माध्यम से लोग अपने अपने संदेश कोर पैन के लिए लिख रहे हैं और अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। इस हादसे के बाद सभी लोग गम और सदमें में हैं।