फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   A dog was rounding the Shivling since 30 hours

45 घंटों से शिवलिंग की परिक्रमा कर रहा कुत्ता

Fri, 08 May 2015 08:56 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
A dog was rounding the Shivling since 30 hours

झांसी में मऊरानीपुर के मुहल्ला कुरैचा नाका में भैरव मंदिर में एक कुत्ता कौतूहल का विषय बन गया है। यह कुत्ता 45 घंटे से मंदिर में शिवलिंग की परिक्रमा कर रहा है।

विज्ञापन


मुहल्ला कुरैचा नाका में भैरव बाबा के मंदिर में मंगलवार दोपहर एक बजे से एक काला कुत्ता लगातार शिवलिंग की परिक्रमा कर रहा है। शुरुआत में तो लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और माना कि आवारा कुत्ता घूम रहा है।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार सुबह जब लोगों ने कुत्ते को अनवरत परिक्रमा करते देखा तो लोग आश्चर्य चकित हो गए। मंदिर के महंत अटलानंद महाराज ने बताया कि कुत्ता परिक्रमा करते-करते शिवजी के आगे शीश भी झुका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-


कुरैचा नाका के भैरव बाबा मंदिर में देखने के लिए उमड़ी भीड़

A dog was rounding the Shivling since 30 hours

उसके लिए पानी और दूध रखा है, जिसे वह पीता जा रहा है और परिक्रमा कर रहा है। महंत बताते हैं कि काला कुत्ता भगवान भैरव की सवारी कहलाता है। परिक्रमा लगाने वाला कुत्ता काफी समय से मंदिर में रह रहा है, लेकिन परिक्रमा पहली बार कर रहा है।

आश्चर्य की बात यह है कि कुत्ता पहले पचास परिक्रमा सीधी तो पचास परिक्रमा उल्टी कर रहा है। कुत्ते द्वारा भगवान शिव की परिक्रमा लगाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए भीड़ की भीड़ मंदिर आरही हैं।

कुछ लोगों ने कुत्ते के गले में फूल मालाएं भी डाल दी हैं। मंदिर में शिवलिंग की कुत्ते द्वारा की जा रही परिक्रमा पूरे क्षेत्र में कौतूहल व चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें, मंदिर की परिक्रमा करने वाले कुत्ते का पूरा सच जानिए सिर्फ 5 क्लिक में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed