बीजेपी सरकार ने डांस ग्रुप को बैंकॉक के लिए दिए 8 लाख रुपए
एक ओर महाराष्ट्र भीषण सूखे की चपेट में है वहीं दूसरी ओर राज्य की फडणवीस सरकार राहत फंड का पैसा विदेश जाने वाले समूहों को दे रही है।
इस बात का खुलासा एक आरटीआई में हुआ कि मुख्यमंत्री राहत कोष से एक डांस ग्रुप को बैंकाक जाने के लिए 8 लाख रुपए दिए गए हैं। इस खुलासे के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है और सरकार के मंत्री किसी भी तरह का जवाब देने से बच रहे हैं।
कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस डांस ग्रुप को बैंकाक जाने के लिए 8 लाख रुपए दिए गए हैं उसके अध्यक्ष खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही हैं।
इसका खुलासा तब हुआ जब आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने इस संबंध में सूचना मांगी थी। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। इस मामले में सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। (फोटो में अनिल)