फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a conman targets to cheat the owner of modi suit

मोदी का सूट खरीदने वाले को ठगने की कोशिश

Sat, 28 Feb 2015 03:29 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
a conman targets to cheat the owner of modi suit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'दसलखिया' सूट खरीद कर चर्चा में आए धर्मनंदन डायमंड्स को एक शख्स ने ठगने की कोशिश की। दरअसल उस शख्स ने धर्मनंदन डायमंड्स के नाम पर एक डुप्लीकेट चेक बनवा लिया था। ओरिजनल चेक से नीलामी में बोली लगाई गई थी, बाद में उस चेक की तस्वीर सोशल मीडिया में सर्कुलेट हुई।

विज्ञापन


धर्मनंदन डायमंड्स के मालिक लालजी भाई पटेल ने मोदी के सूट को 4.31 करोड़ में खरीदा था।

धर्मनंदन डायमंड्स के चीफ एकाउंटेट मधु पटेल गुरुवार को सूरत के कटरागाम पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि धर्मनंदन डायमंड्स के एचडीएफसी बैंक के खाते से तीन करोड़ रुपए का नकली चेक पेश कर पैसा निकालने का प्रयास किया गया। चेक के अंतिम छह अंक 001499 थे।
विज्ञापन

चेक पर लालजी पटेल के फर्जी दस्तखत

a conman targets to cheat the owner of modi suit

मधु ने बताया कि मोदी के सूट की खरीद के ‌लिए जो चेक दिया गया था उसके अं‌तिम छह अंक 001490 थे। चेक एलआरसी रोडवेज के फेवर में कैश होना था, जिसका खाता नंबर 14332000001861 है। ये खाता एचडीएफसी बैंक की हिसार (हरियाणा) शाखा से बनवाया गया था।

मधु ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने धर्मनंदन डायमंड्स के नाम पर चेक आने के बाद उन्हें बुलाया। उन्होंने जांच की तो पाया कि चेक फर्जी है। उन्होंने चेक का भुगतान रुकवा दिया और मामले की तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मधु ने बताया कि जिस चेक की डुप्लीकेट कॉपी बनाई गई, वह अब भी उसके पास है। उन्होंने कहा कि नीलामी के दिन ये चेक दिखाया गया था और बाद में इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की गई। संभवतः वहीं से उसका डुप्लीकेट बनाया गया रहा होगा।

पुलिस का कहना है कि चेक पर लालजी पटेल के दस्तखत भी फर्जी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed