रामदेव के ट्रस्ट की महिला आयोग में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दलितों पर दिए बयान का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया कि योग गुरु बाबा रामदेव एक और मुसीबत में फंसने वाले हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी एक शिकायत की गई।
जिसमें उनके भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेत्री महिमा चौधरी और मोनिका बेदी के चरित्रको लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम की कार्यकर्ता, शहर के चौधरी सराय मुहल्ले की हिना अजहर ने राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष को पत्र भेजकर शिकायत की है कि बाबा रामदेव द्वारा संचालित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 13 अप्रैल को संभल में एक प्रेस कांफ्रेंस की थी।
'महिलाओं पर बाबा ने की अभद्र टिप्पणी'
शिकायत में कहा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाकर चरित्र हनन की कोशिश की गई थी। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी और मोनिका बेदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करके चरित्र पर टिप्पणी की थी। प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो फुटेज यू-टूयब पर उपलब्ध है।
जिसकी सीडी भारत निर्वाचन आयोग व महिला आयोग को भेजी गई है। कहा गया है कि जिन शब्दों का प्रयोग किया गया। वह महिलाओं के लिए अपमानजनक और गैर कानूनी हैं। इस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
इसके अलावा दूसरी जगह भी एक कोर्ट में दो मामले दर्ज कराए गए हैं।
रामदेव पर कोर्ट में दी अर्जी दाखिल
राहुल गांधी के साथ ही दलितों को अपमानित करने वाली टिप्पणी के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव फंसते जा रहे हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शहर के एक वकील ने कोर्ट में अर्जी दी है।
अधिवक्ता कृपाल सिंह जाटव ने सीजेएम कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने राहुल गांधी का नाम लेकर दलितों के घर को हनीमून, पिकनिक मनाने का स्थान बताए जाने पर पूरे दलित समुदाय को अपमानित करने का काम किया है। दलित परिवार का घर पिकनिक या हनीमून का स्थान नहीं है।
अधिवक्ता कृपाल सिंह जाटव ने कहा कि बाबा रामदेव के इस बयान से उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंची है, क्योंकि वह दलित हितैषी, समाज सेवी और मानव धर्म में विश्वास रखने वाले हैं। अधिवक्ता ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।