कोबरा से लड़ाई में सफेद बाघ 'राजन' की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटोः सौजन्य से एचटी)
बाघ को भले ही जंगल का राजा होने का खिताब मिला हो लेकिन कोबरा से लड़ाई में वह जिंदगी की जंग जीत न सका। मध्य प्रदेश के कमला नेहरू चिड़ियाघर में बेहद जहरीले कोबरा और बाघ की जंग में बाघ कोबरा के जहर से नहीं बच सका।
शनिवार को तीन साल का सफेद बाघ रंजन अपने पिंजड़े में मृत पाया गया। वहीं उससे लंबी खूनी जंग लड़ने वाला कोबरा सांप बगल में घायलावस्था में पड़ा मिला। चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि सांप और बाघ के बीच लंबी लड़ाई हुई जिसके बाद कोबरा के डंसने से बाघ की मौत हो गई।
कुछ दिन पहले ही सफेद बाघ को भिलाई से लाया गया था। बाघ के पोस्टमार्टम के बाद इस बात की पुष्टि हुई की उसकी मौत सांप के जहर से हुई।
बाघ के मुह से निकल रहा था झाग
चिड़िया घर के कर्मचारियों ने बताया कि जब उन्होंने बाघ के मुह से झाग निकलते हुए देखा तो उसके बीमार होने की आशंका हुई। लेकिन बाड़े के अंदर जाने पर एक सांप भी दिख जो कोबरा प्रजाति का था।
सांप के मिलने से शक हुआ कि बाघ को सांप ने शायद काटा हो। इसके बाद बाघ को तुरंत ही पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
वहीं सांप को जब पकड़ा गया तो उसके शरीर में भी घाव के निशान थे जिससे पता चला कि बाघ से सांप की लड़ाई हुई और सांप ने ही बाघ को काटा है जिससे उसकी मौत हुई। बाघ का नाम राजन बताया जा रहा है।