फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   a big show of rashtriya swayamsevak sangh

पुणे में ताकत दिखाएगा संघ, जुटेंगे कार्यकर्ता

Sat, 02 Jan 2016 05:38 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
a big show of rashtriya swayamsevak sangh

आरएसएस) रविवार को पुणे में अपनी ताकत दिखाएगा। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम हाल के दिनों में आयोजित हुए अन्य कार्यक्रमों की तुलना में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

विज्ञापन


इसमें डेढ़ लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। तीन जनवरी को होने वाले इस आयोजन को शिवशक्ति संगम नाम दिया गया है। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


संघ का यह कार्यक्रम पुणे के बाहरी क्षेत्र हिंजवड़ी आईटी पार्क इलाके में 450 एकड़ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पश्चिम और उत्तर महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर के अलावा अहमदनगर और नासिक से स्वयंसेवक एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य मंच से संबोधित करेंगे भागवत

a big show of rashtriya swayamsevak sangh

कार्यक्रम के समन्वयक सारंग वाबले के मुताबिक यह हाल के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि अब तक डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है।

उन्होंने कहा कि इस सभा में संघ के विचार और राष्ट्रभक्ति का प्रचार प्रसार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। आयोजन स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले की प्रतिकृति के रूप में भव्य मंच तैयार किया गया है।

जहां से मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस मंच को बॉलीवुड के प्रसिद्ध डिजाइनर नितिन देसाई ने तैयार किया है। इस सभा में संघ के कई दिग्गज शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed