फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   90 pakistanis infiltrated into india

90 पाकिस्तानियों ने की भारत में घुसपैठ

Thu, 29 Nov 2012 01:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 29 Nov 2012 01:01 AM IST
विज्ञापन
90 pakistanis infiltrated into india

इस साल अब तक भारत-पाक सीमा के जरिए कम से कम 90 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश किया है। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा बलों की चौकसी के बावजूद सात बांग्लादेशी नागरिक भी अवैध रूप से देश में घुसे हैं। गृह मंत्रालय ने यह अनुमान खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान से लगती सीमा के जरिए वर्ष 2011 में 63 घुसपैठिए आए थे जबकि इस साल 20 नवंबर तक यह आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। इससे चिंतित गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। भारत-पाक सीमा के जरिए 2010 में 94 जबकि 2009 में 69 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


2011 में सात भारतीयों, 13 बांग्लादेशियों और दो अन्य विदेशी नागरिकों ने भारत-पाक सीमा के जरिए अवैध प्रवेश किया था। इसी साल पांच चीनी और दो कोरियाई नागरिक भारत-नेपाल सीमा के जरिए भारत आए थे। 2010 में 4 भारतीय, 19 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से देश में घुसे थे। 2010 और 2009 में क्रमश: दो सोमालियाई और एक पाकिस्तानी नागरिक भारत नेपाल सीमा के जरिए अवैध रूप से देश में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed