फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 students arrested for anti-Modi remarks in keral

मोदी के खिलाफ की टिप्पणी तो 9 छात्र गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2014 07:39 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, गुरुवयूर (केरल)
एजेंसी/अमर उजाला, गुरुवयूर (केरल) Updated Mon, 16 Jun 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
9 students arrested for anti-Modi remarks in keral

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कैंपस मैगजीन में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर श्री कृष्ण कॉलेज के नौ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इन सभी को जल्द ही जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


इन छात्रों में मैगजीन के संपादक, सब संपादक और संपादकीय सलाहकार कमेटी के सदस्य शामिल हैं।

इन सभी पर आईपीसी की धारा 153 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पहले गिरफ्तारी, फिर मिली जमानत

9 students arrested for anti-Modi remarks in keral

पुलिस ने इन छात्रों पर अपनी मैगजीन में एक पहेली के रूप में मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मामला दर्ज किया था।

कॉलेज का संचालन करने वाली गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मामले के संदर्भ में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा था। यह इस इलाके में इस तरह का दूसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आया था ऐसा मामला

9 students arrested for anti-Modi remarks in keral

इससे पहले पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने कुख्यात चेहरों की लिस्ट में तानाशाह एडोल्फ हिटलर, ओसामा बिन लादेन, जॉर्ज बुश और अन्य अंतरराष्ट्रीय नामों के साथ मोदी की पिक्चर भी कैंपस मैगजीन में छापी थी।

पिछले हफ्ते पुलिस ने इस संदर्भ में कॉलेज के प्रधानाचार्य और कुछ छात्रों को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

मामले में पुलिस ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में छापेमारी भी की थी और 392 मैगजीन की कॉपी, मैगजीन के डिजाइनर का कंप्यूटर ओर हार्ड डिस्क जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed