फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 new assets of dawood in pakistan

दाऊद के खिलाफ डोजियर में कई बड़े खुलासे करने वाला था भारत

Sun, 23 Aug 2015 09:23 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
9 new assets of dawood in pakistan

पाकिस्तान की सरपरस्ती में फल फूल रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारतीय एजेंसियों को कई नए सूबत हाथ लगे हैं। पाक से सौपें जाने वाले ताजा डोजियर में भारत ने दाऊद की नौ नई संपत्तियों का ब्यौरा दिया है।

विज्ञापन


इनमें से एक संपत्ति दाऊद ने पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के बेटे बिलावल भुट्टों की कोठी के पास 2013 में ही खरीदी है। इसके अलावा भारत ने दाऊद की पत्नी के नाम कराची की एक संपत्ति का टेलीफोन बिल हासिल किया है।
विज्ञापन


यह फोन दाऊद की पत्नी मेहजबीन शेख के नाम है। उच्चपस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत सिर्फ कराची शहर में दाऊद के छह पते डोजियर में शामिल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारी का भी दिया है ब्योरा

9 new assets of dawood in pakistan

इनमें से कुछ पते हैं- मोईन पैलेस, अबदुल्ला शाह गाजी, दरगाह रोड, क्लिफ्टन, कराची। 6/ए, खैबर तंजीन, फेज-5, डिफेंस हाउस एरिया, कराची। आईएसआई सेफ हाउस, मरगबा रोड, कराची। पी-6/2, गली नंबर- 22, मकान नंबर- 29, इस्लामाबाद।

सूत्रों के मुताबिक डोजियर में दाऊद के बेटे और बेटी का और पाकिस्तान में उनकी रिश्तेदारी का पूरा ब्यौरा दिया है। इसके अलावा दाऊद के हाल के फोटो में डोजियर में शामिल किए गए हैं।

साथ ही आईपीएल क्रिकेट मैच फिक्सिंग में डी-कंपनी की बातचीत और कुछ भारतीय व्यवसाइयों के साथ दुबई और अन्य देशों में सांठगांठ का सविस्तार ब्यौरा शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं कि भारत पाकिस्तान को दाऊद संबंधी जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed