फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi Cabinet first Expansion - 9 Upcoming Ministers of Modi Caninets

मोदी कैबिनेट के लिए लिस्ट फाइनल, ये बनेंगे मंत्री

Sat, 08 Nov 2014 12:43 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Modi Cabinet first Expansion - 9 Upcoming Ministers of Modi Caninets

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में तस्वीर साफ होते ही संभावित मंत्रियों ने दिल्ली में डेरा डालना शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर एक बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा लगभग तैयार हो गई है।

विज्ञापन


इस दिन एक दर्जन से ज्यादा नए मंत्री राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोहर परिकर ने गोवा के सीएम पद से इस्तीफा देने की पुष्टि कर स्पष्ट कर दिया है कि वह मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। उनका रक्षा मंत्री बनना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन नेताओं को शपथ लेने केलिए तैयार रहने की सूचना फोन पर दी गई है, उनमें रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह, हंसराज अहीर, टी हरिबाबू, जयंत सिन्हा, सुरेश प्रभु, एसएस अहलूवालिया, नमा नागेश्वर राव (टीडीपी), होशियारपुर के सांसद विजय सांपला और राजस्थान से सांवरलाल जाट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य नामों पर माथापच्ची जारी

Modi Cabinet first Expansion - 9 Upcoming Ministers of Modi Caninets

इनके अलावा अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन राठौर, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय टमटा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर विचार मंथन चल रहा है। शिवसेना ने मंत्रालय में दो पद मांगे हैं। इसमें से सुरेश प्रभु भाजपा कोटे से कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

शपथ से पहले प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। हालांकि विस्तार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर चयनित नेताओं को फोन करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हंसराज अहीर ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने संबंधी फैसले की जानकारी दिए जाने की बात स्वीकार की गई है। संभावित दावेदारों में शामिल सांवरलाल जाट, रमेश बैस, जयंत सिन्हा, रामकृपाल यादव, चौधरी बीरेंद्र सिंह जहां दिल्ली पहुंच चुके हैं, वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ भूटान दौरे पर गए मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

शिवसेना कोटे से फिलहाल आनंद अडसूल या अनिल देसाई में से किसी एक का नंबर लग सकता है। निर्मला सीतारमन और प्रकाश जावड़ेकर को प्रमोशन की संभावना से नकारा नहीं जा रहा है। विस्तार में कुछ वरिष्ठ मंत्रियों का बोझ हल्का किए जाने, कुछ मंत्रियों का विभाग बदले जाने और स्वतंत्र प्रभार वाले कुछ राज्य मंत्रियों को प्रमोशन दिए जाने की चर्चा है।

मोदी मंत्रिमंडल के संभावित नए चेहरे

Modi Cabinet first Expansion - 9 Upcoming Ministers of Modi Caninets

मोदी मंत्रिमंडल के संभावित नए चेहरे
भाजपा- मनोहर परिकर, हंसराज अहीर, मुख्तार अब्बास नकवी, जेपी नड्डा, रमेश बैस, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रामकृपाल यादव, राज्यवर्धन राठौर, सांवरलाल जाट, टी हरिबाबू, एसएस अहलूवालिया, विजय सांपला, जयंत सिन्हा और गिरिराज सिंह
शिवसेना- आनंद अडसूल या अनिल देसाई और सुरेश प्रभु
टीडीपी- नागेश्वर राव

इनके बदले जा सकते हैं विभाग
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के विभाग बदले जाने की संभावना है। हालांकि दिल्ली में जनवरी-फरवरी में संभावित विधानसभा चुनाव के कारण हर्षवर्धन के संबंध में निर्णय टाला जा सकता है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर से इस्पात और खनन तो पीयूष गोयल से कोयला और ऊर्जा मंत्रालय में से एक महकमा वापस लिया जा सकता है।

यूपी से राज्यसभा जाएंगे परिकर

शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर परिकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। यहां की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के हिस्से बस एक सीट ही आने वाली है। चूंकि परिकर इस समय किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए इस एक मात्र सीट पर परिकर को उतारने के अलावा पार्टी के पास कोई चारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed