फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 mla in NCP.

एनसीपी में शामिल नौ निर्दलीय विधायक

Tue, 16 Sep 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 16 Sep 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
9 mla in NCP.

महाराष्ट्र में इन दिनों दूसरे दलों के नेताओं, विधायकों को अपने पाले में करने का काम जोरशोर से चल रहा है। जलापूर्ति मंत्री दिलीप सोपल समेत नौ निर्दलीय विधायकों ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


इन सभी को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में सदस्यता दी गई। एनसीपी ने अन्य दलों के नेताओं को शामिल कर कांग्रेस पर बराबर सीटें देने का दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा में ज्यादा सीट हासिल करने के बाद एनसीपी कांग्रेस से विधानसभा की 288 सीटों में से 144 सीटों की मांग कर रही है। इस बारे में अजीत का कहना है कि गेंद अब कांग्रेस के पाले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के वक्त सोपल मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने फोन के जरिए पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। शामिल होने वाले अन्य विधायक मानसिंह नाइक-शिराला, बालासाहेब पाटिल-उत्तर कराड, मकरंद पाटिल-वाईचे, रमेश अप्पा पाटिल-दौंड, बालासाहेब पाटिल-अहमदपुर, सुरेश देशमुख-वर्धा, शरद गावित-नवपुर और साहेबराव पाटिल-अमलनेर हैं। ये सभी निर्दलीय विधायक पिछले पांच साल कांग्रेस-एनसीपी की सरकार को समर्थन दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed