फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 million people used NOTA in bihar election

मतदाताओं ने बसपा-सपा से ज्यादा नोटा को किया पसंद

Mon, 09 Nov 2015 06:10 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:10 AM IST
विज्ञापन
9 million people used NOTA in bihar election

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद चुनाव आयोग द्वारा 2013 में शुरू किए गए नोटा (नॉट ऑफ द अबोव) विकल्प को बिहार विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों पर 9,13,561 मतदाताओं ने तरजीह दी। यह कुल मतों का करीब 2.5 फीसदी है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में देश की राष्ट्रीय पार्टी बसपा फिसड्डी साबित हुई।

विज्ञापन


तो सपा भी ओंधे मुंह गिरी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि नोटा के इस्तेमाल का आंकडा बसपा और सपा को बिहार चुनाव में मिले वोट से कई ज्यादा है।

बिहार चुनाव में जहां बसपा को 7,88,024 वोट मिले तो सपा को 3,85,511 वोट मिले। जबकि 9,13,561 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

बिहार में 9 लाख लोगों ने किया ‘नोटा’ का प्रयोग

9 million people used NOTA in bihar election

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में सबसे आखिरी विकल्प के तौर नोटा का बटन होता है। बिहार विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 6.68 करोड़ मतदाताओं यानी 56.80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यह बिहार में लोकसभा या विधानसभा के किसी भी चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इस बार इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में नोटा विकल्प का भी अपना एक चुनाव चिह्न था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed