9 कबड्डी खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम ओडिशा के सुंदरगढ जिले में हुए एक सडक हादसे में जिला स्तर के 9 कबड्डी खिलाडियों की मौत हो गई।यह घटना तब हुई जब सेंधपुर गावं की एक टीम सुंदरगढ जिले के ही धुडीगावं गावं में एक कबड्डी टूर्नामेंट खेलने के बाद एक मिनी ट्रक से अपने गावं वापस आ रही थी।
गाडी में लगभग 25 लोग थे।सुआरपल्ली गावं के पास एक पुल पार करते समय ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गई और नीचे खड्डे में जा गिरी।आसपास के गांव के लोगों ने आहतों को पास के लहुणीपडा अस्पताल में पहुँचाया, लेकिन तब तक उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी।
अगले कुछ घंटों में पांच और खिलाडियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई।गंभीर रूप से घायल आ आठ खिलाडियों को राउरकेला के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहाँ आज सुबह एक और खिलाडी की मौत हो गई।घायलों की हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढने की आशंका जताई जा रही है
इलाज का खर्च देगी सरकार
।सुंदरगढ के अतिरिक्त एसपी आर बी पाणिग्राही ने कहा है कि घायल लोगों में
से छह लोगों को बनाई अस्पताल में भर्ती किया है।गंभीर रूप से जख्मी बाकी आठ
को राउरकेला के आईजीएच में पहुँचाया गया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को
खड्डे से निकाल लिया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने इस घटना के सिलसिले में एक
मामला दायर किया है और दुर्घटना के कारण के बारे में जांच कर रहे
हैं।"ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिवार वालों के लिए एक-एक लाख रुपये की
सहायता राशि की घोषणा की है।
साथ ही यह भी एलान किया है की आहतों के इलाज का
सारा खर्च सरकार उठाएगी।