{"_id":"1ab9bf3afc9146884ba772c608dd9879","slug":"9-injured-in-bus-blast-in-tamilnadu-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में बम विस्फोट, नौ लोग घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चलती बस में बम विस्फोट, नौ लोग घायल
एजेंसी/चेन्नई
Updated Fri, 15 Aug 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के पेराम्बलूर जिले में एक बस में कल रात हुए पेट्रोल बम विस्फोट में दो महिलाओं समेत नौ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्टो के अनुसार जयमकोंडन से थुरईयूर जा रही एक निजी बस में एक पार्सल में पेट्रोल बम रखा गया था जिसमें इचाम्पट्टा और अम्मापलायम गांव के बीच विस्फोट हुआ।
विस्फोट के बाद पूरी बस में आग लग गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। जब बस इचाम्पट्टा बंगलो स्टॉप पर रूकी तो उसमें विस्फोट हो गया।
इस हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पेराम्बलूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस से दो बोतल पेट्रोल, तारें और बैटरी बरामद की गई है। इस मामले की जांच के लिए पेराम्बलूर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है।
विज्ञापन