फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 held for vandalizing clinic after anti thackeray facebook post

शाहीन ने बंद किया फेसबुक एकाउंट, नौ गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2012 04:01 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Nov 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
9 held for vandalizing clinic after anti thackeray facebook post

मुंबई में ठाणे स्थित एक क्लीनिक पर हमला करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये क्लीनिक शाहीन दाढा के चाचा की है, जिन्हें पुलिस ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद मुंबई बंद पर फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


थाने के एसपी ग्रामीण रविंद्र सेंगांवकर ने बताया कि शाहीन दाढा के चाचा अबुल दाढा के क्लीनिक पर हमला करने के आरोप में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी और गिरफ्तार हो सकती है। इस मामले में सोमवार देर रात महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जिन नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है उनके नाम इस प्रकार है, जफर शेख, हेमंत भोंसले, गणेश हरिजन, मुटकर शेख, इमरान ख़ान, मोहनकुमार, उस्मान खान, संतोष पुजारी, रमेश गोवड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाल ठाकरे की मृत्यु बाद मुंबई बंद होने पर शाहीन ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा था, 'बहुत से लोग इस देश में पैदा होते हैं, उनकी मौत होती है। ऐसे लोगों के लिए बंद रखना कहां तक उचित है।' शाहीन के इस कमेंट को उसकी एक दोस्त रेणु ने लाइक किया था।

इसके बाद शाहीन के पालघर स्थित चाचा के क्लीनिक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और तोड़फोड़ की और मरीज़ों को पीटा। शाहीन ने फ़ेसबुक से उस कमेंट को हटा दिया था और माफ़ी भी मांग ली थी लेकिन शिवसेना के एक स्थानीय कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और रविवार की रात दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 15 हज़ार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मारकंडेय काटजू ने भी इस गिरफ्तारी की आलोचन की और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। मीडिया में भी इस गिरफ्तारी पर बवाल हुआ। वहीं, शाहीन ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टीवेट कर दिया है।

गिरफ्तारी की आजम ने की निन्दा

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में दोनो लड़कियों की गिरफ्तारी की आज निंदा की। खां ने कहा कि दोनो लड़कियों की गिरफ्तारी से कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।


लड़कियों की गिरफ्तारी से एक बार पिर बोलने की आजादी पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होने कहा कि लडकियों की गिरफ्तारी ने तय कर दिया है कि देश में दो तरह का कानून चल रहा है जिसे कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे की मृत्यु के बाद मुंबई जिस तरह बंद की गई उस पर सवाल तो उठने ही चाहिए। इस सवाल को यदि वहां की दो लड़कियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए उठाया तो कौन सी गलती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed