फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 crore rupee spend on water proof pandal for pm narendra modi rally

मोदी की रैली के लिए पंडाल पर फूंके 9 करोड़ रुपए

Mon, 13 Jul 2015 11:35 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
9 crore rupee spend on water proof pandal for pm narendra modi rally

डीरेका मैदान पर 16 जुलाई की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से छह हैंगर हाउस बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पानी से बचने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। इस बार पूरी तैयारी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में चल रही है। पीएमओ खुद तैयारियों की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए मैदान में ईंट बिछाकर उस पर प्लाइवुड की फर्श बनाई जा रही है। मैदान की सफाई के लिए सौ-सौ कर्मचारियों की दो पालियों में तैनाती की गई है और प्रधानमंत्री के आगमन के दिन इनकी संख्या दो गुनी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ का एक हैंगर

पावर ग्रिड से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे एक वाटरप्रूफ हैंगर पर डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। मैदान में पांच हैंगर बन गए हैं जबकि छठे का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

एक हैंगर प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है जबकि पांच में उनको सुनने वाले बैठेंगे। मैदान में आने के लिए चार रास्ते होंगे। एक से प्रधानमंत्री का काफिला आएगा जबकि एक रास्ते से वीआईपी और मीडिया। दो रास्ते आम जनता के लिए होंगे। सबको प्रशासन की ओर से पेयजल मुहैया कराया जाएगा और पानी बोतल के बजाय पाउच में होगा।

मंच होगा एसी, पंडाल में कूलर

9 crore rupee spend on water proof pandal for pm narendra modi rally

प्रधानमंत्री का मंच पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इसके लिए दिल्ली से सामान लाया गया है। श्रोताओं के पंडाल में कूलर और पंखे लगाए जाएंगे। मंच से लेकर मैदान तक विद्युत आपूर्ति जेनरेटर से की जाएगी। इसके लिए 125 केवीए के 10 और 63.5 केवीए के दो जेनरेटर मंगवाए गए हैं।

जेनरेटरों से तकरीबन 1.4 मेगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी। इतनी बिजली से 1000 से ज्यादा घरों को आपूर्ति दी जा सकती है। कोई जेनरेटर बंद न हो इसके लिए वहां चार-चार तकनीशियन तैनात रहेंगे।

जलनिकासी के लिए लगे चार पंप और एक सक्शन मशीन

वाराणसी। पावर ग्रिड इंडिया लि. के चेयरमैन आरएन नायक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एके सिंह, जिलाधिकारी प्रांजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी और पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। मैदान में जल निकासी के लिए चार पंप लगाए गए हैं।

एक सक्शन मशीन भी रहेगी। डीरेका में तीन हेलीपैड में से दो बनकर तैयार हो गए हैं। डीरेका का पानी जिस नाले में गिरता है, शनिवार को उस नाले के जाम होने की वजह से मैदान में पानी भर गया था। जिलाधिकारी ने जलकल के अधिकारियों से नाले की सफाई कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed