फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   9 congress nine MLAs quit party in asam

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 9 विधायक

Fri, 06 Nov 2015 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Nov 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
9 congress nine MLAs quit party in asam

अगले साल के असम में विधानसभा चुनाव होने को है लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। आज कांग्रेस के 9 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन


ये सभी विधायक पार्टी के हेमंत बिस्व शर्मा के गुट से जुड़े थे। भाजपा ने शामिल होने वाले विधायकों में बोलिन चेतिया, प्रदान बरुआ, पल्ल्व लोचन दास, जयंत मल्लाह बरुआ, कृपानाथ मल्लाह, पीजूष हजारिका, अबू ताहेर बेपारी, बिनंदा सैकिया और राजन बोरठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि बिस्व शर्मा ने कांग्रेस में विद्रोह किया था। जिसके बाद भाजपा ने इन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने का फैसला किया था।

लेकिन सरकार पर नहीं पड़ेगा फर्क

9 congress nine MLAs quit party in asam

वहीं भाजपा में शामिल होने वाले 9 विधायकों में से 4 को कांग्रेस की ओर से कारण बताओ नोटिस मिली है और वे निलंबित हैं।

मौजूदा समय में इन नौ विधायकों के भाजपा में जाने से कांग्रेस की असम सरकार पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि 126 सीटों वाली असम विधानसभा नें कांग्रेस के पास 69 विधायक हैं, लेकिन इन विधायकों का जाना कांग्रेस के आगामी चुनावो में घातक साबित हो सकता है।

इन 9 विधायकों ने पिछले साल सितंबर में ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था और गुट के अगुवा बिस्व शर्मा इसी साल अगस्त में ही भाजपा में शामिल हो गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed