ओएनजीसी में 873 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑयल एंड नेचरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) लिमिटेड में विभिन्न रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, केमिस्ट, जिओलॉजिस्ट, मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर, प्रोगामिंग ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट ऑफिसर समेत कई और पदों के लिए आवेदन पत्र मंगाए हैं।
इन पदों की कुल संख्या 873 है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदको को 24,900 से 50,500 रुपये वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये व एससी/एसटी को 150 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करने होंगे। विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा तथा गेट (GATE) प्राप्तांक और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसकी परीक्षा 10 मई, 2015 को होगी। आवेदक को ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.ongcindia.com पर लॉग ऑन करें।