फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   86.63 percent of high school students passed in up board

यूपी बोर्डः हाईस्कूल में 86 फीसदी स्टूडेंट्स सफल

Sat, 08 Jun 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
86.63 percent of high school students passed in up board

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव ने इलाहबाद स्थित बोर्ड मुख्यालय में परिणामों की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 86.63 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे। पास होने वालों में 91.25 फीसदी छात्राएं और 82.87 फीसदी छात्र हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए कुल 38 लाख 4 हजार 580 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था जिसमें 33 लाख 31 हजार 904 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

प्रदेश में कुल 28 लाख 86 हजार 379 विद्यार्थी सफल हुए जिसमें 15,23,447 छात्र और 13,62,932 छात्राएं हैं।

इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग तीन फीसदी अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.26 तथा छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 2.30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल और कागजात में गड़बड़ी के कारण 2,318 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है। इस बार 70 अंकों की लिखित परीक्षा हुई और 30 नंबर प्रयोगात्मक तथा आंतरिक मूल्यांकन के तहत दिए गए।

यूपी बोर्डः दसवीं का रिजल्ट यहां देखें


यूपी बोर्डः ये हाईस्कूल के टॉप 3

कैदियों ने किया कमाल, छह के छह फर्स्ट डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed