फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   800 terrorists will be hanging soon in Pakistan

पाकिस्तान में 800 आतंकियों को दी जाएगी फांसी

Thu, 18 Dec 2014 08:25 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
800 terrorists will be hanging soon in Pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमलों के बाद हर तरफ हाहाकार मचा है। हर बाशिंदे की जुबान पर बस एक ही मांग है कि उनके मासूमों के खून से हाथ रंगने वाले पाकिस्तान तालिबान के आंतकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन


देशभर में आतंकियों के खिलाफ बन रहे माहौल को देखते हुए पाक सरकार ने भी कडे कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बड़ा कदम उठाते हुए आंतकियों के खिलाफ मौत की सजा से पाबंदी हटा ली है।
विज्ञापन


जिसके बाद देशभर की जेलों में मौत की सजा पाए करीब 800 से 1000 आतंकियों को फांसी देने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में इन आंतकियों को ब्लैक वारंट जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें कभी भी फांसी पर लटकाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने मौत की सजा से पाबंदी हटाई

800 terrorists will be hanging soon in Pakistan

वहीं तालिबान आतंकियों पर नकेल कसते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। स्वात घाटी और उससे जुड़े पाकिस्तान तालिबान के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सेना ने अपना अभियान तेज कर दिया है। सेना कल रात के बाद से दो बार इन क्षेत्रों में बड़े हमले कर चुकी है। वजीरिस्तान में भी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पेशावर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम मासूम बच्चों के चेहरों को सामने रखकर आतंकवादियों के खिलाफ जंग लड़ेंगे। पाकिस्तान दहशतगर्दी के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इन कुर्बानियों को जाया नहीं होने दिया जाएगा। सेना को आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है।

नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि पहले संसद में बहस के बाद तालिबान के साथ बातचीत का दौर शुरु किया गया था लेकिन उसका नतीजा सभी के सामने है। उन्होंने ये भी कहा कि पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान के साथ चर्चा के बाद तय हुआ है वे भी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाएँगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed