फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   80 percent urban men lack this thing

देश के 80 फीसदी शहरी पुरुषों में है इस चीज की कमी

Tue, 08 Sep 2015 10:21 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
80 percent urban men lack this thing

देश के शहरों में रहने वाले अधिकतर पुरुषों के रक्त में विटामिन डी की बेहद कमी है। यह कहना है एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट का। इस सर्वे में 73 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था, जिसमें से 80 फीसदी से अधिक के रक्त में विटामिन डी की कमी मिली।

विज्ञापन


यह विटामिन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है।
एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने 2012 से 2014 तक पूरे देश में यह सर्वे किया था। इस दौरान सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 80.63 प्रतिशत में विटामिन डी का स्तर सही नहीं मिला।
विज्ञापन


पूर्वी जोन में सबसे अधिक 86.6 फीसदी पुरुषों में विटामिन डी की कमी मिली। उत्तरी जोन में यह प्रतिशत 81.3 और दक्षिणी जोन में 85.6 रहा। पश्चिमी भारत की स्थिति कुछ बेहतर कही जा सकती है। इस जोन में अनियमितता का स्तर 69.8 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बेहद कमजोर और भुरभुरी हो जाती हैं। माना जाता है कि मुख्यत: महिलाएं इस रोग से पीड़ित होती हैं, खासकर मासिक धर्म के बाद, लेकिन इस सर्वे ने पूरे देश में पुरुषों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

आंकड़ों की मानें तो भारत में हर आठ में से एक पुरुष और हर तीन में से एक महिला इस रोग की चपेट है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे हृदय रोगों के बाद सबसे खतरनाक माना है।

बंद जगह में काम करने वालों को अधिक खतरा

80 percent urban men lack this thing

फोर्टिस एसआरएल लैब की निदेशक डॉ. लीना चटर्जी के अनुसार बंद जगह में बैठकर काम करने वालों में सक्रिय लोगों की तुलना में विटामिन डी की कमी होने की आशंका अधिक होती है।

इसकी कमी से ऑस्टियोपेनिया, ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेसिया का खतरा रहता है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम और विटामिन डी के सेवन से इस स्थिति को टाला जा सकता है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण
- थकान महसूस होना
- हड्डियों में दर्द रहना
- यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो विटामिन डी की कमी हो सकती है
- बच्चों की हड्डियों का टेढ़ा हो जाना
इस विटामिन की कमी का पता लगाने के लिए 25 हाइड्रॉक्सी विटामिन डी टेस्ट किया जाता है।

ये चीजें देंगी जरूरी विटामिन डी
दूध या दूध से बने उत्पाद, अंडा, मछली, कॉडलीवर ऑयल, सोया उत्पाद, विटामिन डी के सप्लीमेंट और सबसे जरूरी है धूप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed