फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   8 Year Old Daughter Cremated Kashmir's Uri Suicide Bomber Martyr's

8 साल की बेटी ने शहीद पिता को दी आग

Mon, 08 Dec 2014 04:18 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
8 Year Old Daughter Cremated Kashmir's Uri Suicide Bomber Martyr's

पंजाब रेजिमेंट के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी के लिए वह पल बेहद भावुक और कमजोर कर देने वाला रहा जब उनकी 8 साल की बेटी सारा ने अपने शहीद पिता की चिता को आग दी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार रांची में हुए संकल्प कुमार के दाह संस्कार के वक्त प्रिया बिलख पड़ीं उन्होंने कहा कि, ' यह नहीं हो सकता, उनके लिए यहां पहुंचने का यह वक्त नहीं था'।
विज्ञापन


संकल्प कुमार शुक्रवार को कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए फिदायीन हमले में शहीद हो गए।

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्घांजलि

8 Year Old Daughter Cremated Kashmir's Uri Suicide Bomber Martyr's

शनिवार को नरेंद्र मोदी ने संकल्प कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी शहीद संकल्प कुमार की कुर्बानी याद रखेगी और उससे प्रेरणा लेगी।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि संकल्प कुमार ने अपने देश के लिए जान दी है। यह झारखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है। हम शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं।

शुक्रवार को उरी में हुए फिदायीन हमले में शहीद संकल्प कुमार समेत 6 जवानों और 2 स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब 6 फिदायीनों ने उरी सेक्टर में घुसने की कोशिश की थी।

रांची में हुए दाह संस्कार के कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और संकल्प कुमार के बलिदान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed