फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   8.75 percent intrest in the EPF this current year.

चालू वर्ष में EPF पर 8.75 फीसदी ब्याज

Sat, 20 Dec 2014 09:28 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 20 Dec 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
8.75 percent intrest in the EPF this current year.

चालू वित्त वर्ष में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.75 की दर से ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में चालू वित्त वर्ष 2014-2015 में पिछले साल के बराबर ही ब्याज दर रखने का फैसला किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने ट्रस्टियों के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।

ईपीएफओ के करीब पांच करोड़ खाताधारक हैं। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद श्रम मंत्रालय फैसले को अधिसूचित करेगा।

5.5 फीसदी रहेगी आर्थिक विकास दर
सरकार ने मध्यावधि आर्थिक समीक्षा में अर्थव्यवस्था की विकास दर 5.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

संसद में पेश इस समीक्षा में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों के दौरान आर्थिक विकास दर में जो गिरावट दिखी थी वह थमी है और अर्थव्यवस्था इस संकट से निकली है। लेकिन कंपनियों के मुनाफे में गिरावट और उनके ऊंचे कर्ज की वजह से निजी निवेश के मोर्चे पर अनिश्चितता है।
विज्ञापन


समीक्षा में राजस्व संग्रह लक्ष्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में पीपीपी परियोजनाओं के लटकने को भी निवेश में गिरावट आने की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed