नीलेकणी की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण बंगलुरू से कांग्रेस उम्मीदवार नंदन नीलेकणी ने चुनाव प्रचार में उतरने से एक दिन पहले 7700 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। इसमें उनकी पत्नी रोहिणी नीलेकणी की संपत्ति भी शामिल है।
अपनी मीडिया टीम के हवाले से नीलेकणी ने कहा कि आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उनकी जेब में 200 रुपये थे। उन्होंने और उनके साथियों ने दस हजार रुपये से इन्फोसिस शुरू की थी।
शून्य से की थी शुरुआत...
मीडिया टीम ने एक रिलीज जारी कर कहा है कि इन्फोसिस ने शून्य से शुरुआत की थी और कंपनी की तरक्की की बदौलत नीलेकणी और रोहिणी अब 7,700 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
दक्षिण बंगलुरू सीट पर उनके मजबूत प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनंत कुमार के शपथपत्र के मुताबिक उनकी और उनकी पत्नी की संपत्ति 4.4 करोड़ रुपये की है।
शेयर के तौर पर है ज्यादतर संपत्ति
अनंत कुमार की पत्नी तेजिस्वनी की संपत्ति 3.86 करोड़ रुपये की है। जबकि अनंत कुमार की संपत्ति उनसे काफी कम 51.12 लाख्र रुपये की है।
नीलेकणी ने कहा है कि उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा इन्फोसिस के शेयरों को तौर पर है। उनकी संपत्ति में 80 फीसदी इन्फोसिस के शेयर हैं। नीलेकणी के मुताबिक इन्फोसिस ने लाखों नौकरियां पैदा की और संपत्ति का कामकाज बढ़ने की वजह से इतनी बड़ी संपत्ति का निर्माण हुआ। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को शेयर देकर अर्जित संपत्ति का बंटवारा किया।
यहां मुश्किल है कांग्रेस की राह
नीलेकणी की घोषणा के मुताबिक वह और उनकी पत्नी अब भी इन्फोसिस में 1.45 और 1.3 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं।
दक्षिण बंगलुरू 1970 के दशक के बाद से ही कांग्रेस के लिए मुश्किल सीट रही है। सिर्फ 1989 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यंमंत्री आर गुंडू राव को जीत मिली थी।