{"_id":"e8e71c69fe36b21c3a21f8209e960254","slug":"766-police-chosen-for-president-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता को नमनः 766 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीरता को नमनः 766 पुलिसकर्मी सम्मानित
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 766 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं।
विज्ञापन
चार पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, जबकि 44 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
उत्कृष्टता के लिए 94 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 624 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस वर्ष 41 सुधारक सेवा (करेक्शनल सर्विस) पदक प्रदान करने का भी अनुमोदन किया है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 39 अधिकारियों को सुधारक सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में जम्मू-कश्मीर के आठ, पंजाब के एक और उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार उत्कृष्टता के लिए दिल्ली के तीन, हरियाणा के दो, जम्मू-कश्मीर के तीन, पंजाब के दो, उत्तर प्रदेश के छह और उत्तराखंड व चंडीगढ़ के एक-एक पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्टता के लिए ही सीबीआई के तीन अधिकारी भी सम्मानित हुए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिल्ली के 17, हरियाणा के 12, हिमाचल के तीन, जम्मू-कश्मीर के 13, पंजाब के 13, उत्तर प्रदेश के 71 और उत्तराखंड के पांच व चंडीगढ़ के एक पुलिसकर्मी और सीबीआई के 20 कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस साल से शुरू हुए सुधारक सेवा पदक में दिल्ली के दो, हरियाणा के एक, जम्मू-कश्मीर के दो, उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।