फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   7 year old girl student raped inside municipal school

स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म पर दिल्ली में बवाल

Sat, 02 Mar 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
7 year old girl student raped inside municipal school

दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एक सरकारी स्कूल में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके का माहौल गरमा गया और आक्रोशित लोगों ने तीन डीटीसी बसों, संजय गांधी अस्पताल और पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। बेकाबू लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। गुस्साए लोग गलियों में घुसकर पुलिस पर पथराव करते रहे जो देर शाम तक जारी था।

विज्ञापन


पथराव में पुलिस कर्मियों समेत करीब दो दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित बच्ची के परिजन ने स्कूल के किसी कर्मचारी के वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस दो शिक्षकों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ,मंगोलपुरी में सात साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है। शुक्रवार को बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने परिजनों को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मिड डे मील के दौरान उसके साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूट पड़ा गुस्सा
रेप की बात जब स्थानीय लोगों को पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने रूट संख्या 569 की एक एसी बस पर पथराव कर उसे तोड़ दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने दोबारा पथराव करना शुरू कर दिया।

दोपहर में लोगों ने पथराव कर बस रूट संख्या 939 और 937 की लो फ्लोर बस के शीशे तोड़ दिए। बेकाबू भीड़ ने संजय गांधी अस्पताल में स्थित डॉक्टरों के आवास और कैंटीन को भी निशाना बनाया। इसके साथ ही पुलिस चौकी पर भी पथराव किया गया। आखिर में पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। बावजूद लोग गलियों से मौका पाकर पुलिस पर पथराव कर रहे थे।


‘इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला है। मुझे विश्वास है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपने स्तर से भी मामले की जांच दो-तीन दिन में शुरू की जाएगी।’
- ममता शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed