फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   7 videos on indian independence

अगर ये सात वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा?

Sun, 31 Aug 2014 08:43 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
7 videos on indian independence
दक्षिण के बड़े अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस की है। इस फिल्म में दिख रही है बदलाव की बयार। एक सोच जो देश को बदल सकती है और बदलाव कोई एक आदमी नहीं कर सकता, बदलाव तभी होता है जब जनता चाहती है। कोई राजनेता देश को बदल नहीं सकता, देश तभी बदलता है जब जनता जागती है। देखिए ये वीडियो, शायद आपके भीतर सोता हुआ भी कुछ जाग जाए।
विज्ञापन


भारत की फेसबुक टाईमलाइन आपने देखी क्या?

7 videos on indian independence
सोचिए अगर भारत का फेसबुक प्रोफाइल होता तो क्या होता? भारत कौन-कौन सी फोटो अपलोड करना चाहता और उस पर क्या प्रतिक्रियाएं आतीं? देखिए ये वीडियो जिसमें कुछ ऐसा ही इमेजिन किया गया है। भारत की आजादी से लेकर आज के भारत की ये टाइमलाइन यकीनन आपको पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये वीडियो देख कर बज उठेंगे दिल के तार

7 videos on indian independence
एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। यूं तो ये मोबाइल कंपनी 'माइक्रोमैक्स' के प्रचार के लिए बनाया गया है लेकिन इसमें सोशल मैसेज भी है और भारतीय भावना भी। आप भी देखिए इस वीडियो को और महसूस कीजिए दिल के झनझनाते तारों को।

विज्ञापन

क्या आप जानते हैं अपने राष्ट्रगान का अर्थ?

7 videos on indian independence
आपने बचपन से राष्ट्रगान गाया होगा, सुना होगा लेकिन क्या आप इसका अर्थ भी जानते हैं? देश की बहुत बड़ी जनता ऐसी भी है जो राष्ट्रगान का अर्थ नहीं जानता। क्या आप भी ऐसे ही भारतीय हैं? अगर हां, तो तत्काल देखिए ये वीडियो और जानिए भारतीय राष्ट्रगान का अर्थ। और हां, वीडियो में दिख रहे बच्चों की मासूमियत आपका दिल लुभा लेगी।

कितना जानते हैं आप भारत के बारे में

7 videos on indian independence
आपको भारत के बारे में किता ज्ञान है? आप कितना जानते हैं आजादी की लड़ाई के बारे में? भारत का इतिहास, भारत का भूगोल क्या आपको पता है? बहुत सारे लोगों को नहीं पता है? जब हाथ में माइक लिए ये जानने की कोशिश भारत के युवाओं से की गई तो देखिए कैसे-कैसे जवाब मिले।

जन गण मन: हर जन का गण

7 videos on indian independence
बचपन से सुना है कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं। सोचिए जब पूरा भारत एक राथ राष्ट्रगान गाए तो कैसे महसूस होता होगा? सोचिए एक पूरा स्टेडियम खड़ा होकर राष्ट्रगान गाए तो कैसे महसूस होता होगा? महसूस करना चाहते हैं तो देखिए ये वीडियो।

हिंदू मत बनिए, मुसलमान मत बनिए, इंसान बनिए

7 videos on indian independence
एक शख्स स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है, तभी अचानक एक मुस्लिम जालीदार टोपी लगाए उसी बेंच पर बैठ जाता है। वो शख्स सहम जाता है, बेंच के कोने में सरक जाता है लेकिन थोड़ी ही देर बाद मिट जाती हैं दूरियां, दोनों संस्कृकियां हो जाती हैं एक और यही है असली आजादी का अहसास। महसूस करने के लिए देखिए ये वीडियो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed