{"_id":"343f7a1038672b07e075b2d571d51ff4","slug":"7-files-of-coal-block-allocations-not-traceable-says-jaiswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के हंगामे के बाद मिलने लगी हैं गायब फाइलें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विपक्ष के हंगामे के बाद मिलने लगी हैं गायब फाइलें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल आवंटन से जुड़ी जो फाइलें ‘गायब’ हो गई थी, लगता है अब विपक्ष के हंगामे के बाद उनका पता चलने लगा है। इस मुद्दे से जुड़ी करीब 43 फाइलों को लापता माना जा रहा है।
विज्ञापन
मगर सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि 43 में से 21 पहले ही सीबीआई को सौंपी जा चुकी है जबकि 15 अन्य फाइलें भी जांच एजेंसी को भेज दी गई हैं।
अब कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़ी सिर्फ सात फाइलें, 173 आवेदन और नौ अन्य दस्तावेजों का ही पता नहीं चल पा रहा है और उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विपक्ष के लगातार हमले के बीच कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने राज्यसभा में यह बयान दिया।
तेलंगाना मुद्दे पर टीडीपी सांसदों के हंगामे के बीच जायसवाल ने कहा कि कोयला मंत्रालय अब करीब 769 मूल फाइलें और दस्तावेज सीबीआई को सौंप चुका है, जिसमें करीब डेढ़ लाख पन्नों में जानकारियां दर्ज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आग्रह किया कि इस समय यह कहना कि कोई फाइल या दस्तावेज गायब है, गलत होगा क्योंकि अंतर मंत्रालय समिति इन कागजों का पता लगाने की कोशिश में है।
जायसवाल ने साथ ही यह भी कहा कि अब सिर्फ कुछ ही फाइलों का पता नहीं चल रहा है। अगर हमें यह फाइलें नहीं मिलती हैं, तो सरकार जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
अगर कोल आवंटन की जांच कर रही सीबीआई किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग करेगी, तो उसे उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने 19 आवेदन मांगे थे, जिनमें से तीन उपलब्ध हो सकें हैं। बाकी आवेदनों को ढूंढा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीआई को छह दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं और दो जल्द ही सौंपे जाएंगे। जबकि नौ अन्य दस्तावेजों का पता लगाया जा रहा है।