फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   7 BSF jawans injured in Kashmir attack

BSF की बस पर आतंकी हमला, 7 घायल

Tue, 12 Aug 2014 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
7 BSF jawans injured in Kashmir attack

सोमवार देर रात श्रीनगर के पंपोर इलाके में आतंकियों ने बीएसएफ की एक बस पर हमला किया जिसमें सात जवानों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह हमला उस वक्त हुआ जब रात 10 बजे बीएसएफ के जवान पहलगाम से श्रीनगर के बाहरी इलाके पंताचौक स्थित अपने कैंप को वापस लौट रहे थे।

हालांकि अभी तक किसी आंतकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन कश्मीर में मौजूद कुछ अलगाववादी चरमपंथियों पर आशंका जाहिर की जा रही है।

एके-47 के फायर से घायल हुए सैनिक

7 BSF jawans injured in Kashmir attack

जम्मू और कश्मीर की सीमा पर हो रही आतंकी हलचलों और घुसपैठ के बीच इस आतंकी हमले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

हमले में घायल सभी सैनिकों को निकट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी यह भी है कि सभी जवान एके-47 के फायर से ही घायल हुए हैं।

वहीं 'द हिन्दू' की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला अलगावादी नेता शेख अब्दुल अजीज की मौत के 6वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ है‌ जिसमें अलगाववादी तत्वों के शामिल होने का शक गहरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed