{"_id":"c4db4b665c92bc3e8a7f2fb6dc1ee5b0","slug":"6th-list-of-aap-shazia-ilmi-will-contest-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP की छठी लिस्ट, गाजियाबाद से लड़ेंगी शाजिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
AAP की छठी लिस्ट, गाजियाबाद से लड़ेंगी शाजिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Mar 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट जारी कर दी है। शाजिया इल्मी को गाजियाबाद से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलियों से संबंध रखने के आरोप में जेल जा चुकीं सोनी सोरी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उनको कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा किया है।
छठी लिस्ट में 55 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश व उड़ीसा से दस, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ से तीन, राजस्थान से पांच, महाराष्ट्र से छह, मध्य प्रदेश से सात, केरल व गोवा से दो उम्मीदवारों के नाम हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही आप ने अभी तक 242 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। इसके साथ ही देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य को हरिद्वार से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन