फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   600 Crore bridge collapsed soon after construction in Jaunpur

निर्माण के ठीक बाद ढहा 600 करोड़ का पुल

Fri, 26 Dec 2014 01:22 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
600 Crore bridge collapsed soon after construction in Jaunpur

गोमती के छुंछे घाट पर राज्य सेतु निगम की ओर से बनाया जा रहा पुल बुधवार की रात नदी में गिर गया। ढलाई के मात्र आधे घंटे के अंदर ही तकरीबन 30 मीटर लंबा निर्माण ढह गया।

विज्ञापन


संयोग था कि ढलाई गिरने के चंद मिनटों पहले ही उसके नीचे काम कर रहे श्रमिक हट गए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा है कि निर्माणाधीन पुल का गिरना उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि छबीलेपुर बाजार से सुखलामगंज को जोड़ने के लिए गोमती के छुंछे घाट पर 599.74 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।

जौनपुर के छुंछे घाट पर चल रहा था ढलाई का काम

600 Crore bridge collapsed soon after construction in Jaunpur

राज्य सेतु निगम यह निर्माण करवा रहा है। पुल के पाए तैयार कर लिए गए हैं। अब उन पर ढलाई की जा रही है। बुधवार की शाम श्रमिक और कारीगर दो पायों के बीच लगभग 30 मीटर ढलाई का काम पूरा करने के बाद चले गए।

इसके आधे घंटे बाद ही पुल का यह नवनिर्मित हिस्सा नदी में गिर गया। इससे ढलाई को आधार देने के लिए लगाए गए लोहे के एंगल और भारी मात्रा में सीमेंट, गिट्टी और बालू पानी में मिल गए।

जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह विभाग के जीएमडी वाराणसी राकेश राजवंश, डिप्टी प्रोडक्ट मैनेजर केएन ओझा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed