फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   60 years old teacher try to molest with their students

60 साल के शिक्षक ने की 19 बच्चियों से अश्लील हरकत

Sun, 30 Nov 2014 01:32 PM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
60 years old teacher try to molest with their students

चीन में एक गुरू ने अपनी छात्राओं से ऐसी नागवार हरकत की है कि शिक्षक संस्था से ही छात्रों का भरोसा तार-तार हो जाए। सबसे दुखद यह है कि चीन में इस तरह की घटनाओं में हाल ही के वर्षों से बराबर इजाफा हुआ है। चीन में एक 60 वर्षीय शिक्षक को पुलिस ने प्राथमिक स्कूल की 19 बच्चियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


चीन में बाल शोषण का अब तक का एक सबसे शर्मनाक वाकया है। चीन के शिक्षक की इस हरकत ने शिक्षकों को शर्मसार कर दिया है। चीन की सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि बच्चियों के साथ यह शर्मनाक हरकत करने वाले यह शिक्षक हैं जू जियामिन। जल्द ही रिटायर होने वाले इस शिक्षक ने पुलिस के सामने 19 बच्चियों से छेड़छाड़ करने की बात कबूल ली है।
विज्ञापन


जियामिन बाजीशाओ टाउनशिप स्कूल में तीसरी और चौथी कक्षा के छात्रों को विज्ञान पढ़ाते हैं। यह स्कूल हूनान सूबे के हीशान जिले के यियांग शहर में है। जिला शिक्षा ब्यूरो ने शिक्षक जियामिन की इस हरकत के सामने आने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य जेंग शिनयुई को अपने पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब तक 8 से 11 बरस की 26 बच्चियों की शारीरिक जांच की गई है। इस जांच में दो बच्चियों के जननांग में सूजन पाई गई। यह एक ऐसी हकीकत है जिस पर शिक्षा की पूरी संस्था का सिर से ही शर्म से झुक जाए।

चीन में पहले भी शिक्षकों ने किया है शर्मसार

60 years old teacher try to molest with their students

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि सकार ने शिक्षक की इस शर्मनाक हरकत से प्रभावित छात्राओं के लिए मनोवैज्ञानिक सलाह देने की पेशकश की है। चीन में हाल में ही के वर्षों में बच्चों से छेड़छाड़ के बहुत से ऐसे मामले सामने हैं जिनमें शिक्षक शामिल थे।

अगर चीन में इस तरह के पूर्व मामलों की बात करें तो सितंबर में प्राथमिक स्कूल के एक 61 बरस के एक शिक्षक को मध्य हुबई सूबे में कई बच्चियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

इस साल अप्रैल में, पूर्वी अनहुई सूबे की एक अदालत ने एक शिक्षक को पांच स्कूल बच्चियों के साथ बलात्कार करने और छह अन्य से छेड़छाड़ करने पर मौत की सजा सुनाई गई।

चीन में इस तरह के अपराधों में कार्रवाई तेज करने के लिए सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट (चीन में अभियोजन और जांच के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष एजेंसी) ने मई में यह घोषणा की थी। गौरतलब है कि चीन में 2010 से लेकर 2013 तक 8,069 लोगों पर बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed