{"_id":"2f40ee0c-e986-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"60-percent-marks-necessary-for-bank-probationary-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पीओ की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी है ये खबर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बैंक पीओ की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी है ये खबर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पीओ बनने के लिए अब स्नातक स्तर पर सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 60 फीसदी अंक होने की अनिवार्यता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए स्नातक में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने अक्तूबर में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन में इस शर्त को लागू कर दिया है।
इसके पहले वित्त मंत्रालय भी स्नातक में 60 फीसदी अंक लागू करने के आईबीपीएस के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है। पात्र आवेदक इसके लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन अक्तूबर में किए जाने की संभावना है। कॉमन परीक्षा के जरिए भारतीय स्टेट बैंक के अलावा दूसरे सभी प्रमुख सार्वजनिक बैंक पदों की भर्तियां करेंगे।
विज्ञापन