फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   60 per cent more spent on remembering kasturba gandhi than mahatma gandhi

बा की याद में बापू से ज्यादा हुआ खर्च

Sun, 25 Nov 2012 10:13 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 25 Nov 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
60 per cent more spent on remembering kasturba gandhi than mahatma gandhi

महात्मा गांधी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर कुल मिलाकर इतना खर्च नहीं हुआ, जितना कि कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर हुआ है। बा की पुण्यतिथि पर दो साल में 83 लाख रुपये खर्च हुए जो कि बापू की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर हुए कुल खर्च से 60 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करने वाली गांधी स्मृति और दर्शन स्मृति ने सुभाष अग्रवाल की आरटीआई के जवाब में बताया कि पिछले साल 22 फरवरी को बा की पुण्यतिथि ‘निर्वाण दिवस’ पर प्रचार और निमंत्रण पत्र की छपाई पर 2.46 लाख रुपये खर्च हुए जबकि इस साल यह खर्च 2.68 लाख रुपये रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा समिति ने 2011 में 30.44 लाख रुपये और 2012 में 47.17 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए। इसी दौरान महात्मा गांधी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर कुल 51.86 लाख रुपये खर्च हुए। 2 अक्तूबर को बापू की जन्मतिथि पर निमंत्रण पत्र की छपाई पर 4.62 लाख रुपये का खर्च हुआ जबकि इस साल यह खर्च 2.48 लाख रुपये रहा। समिति ने क्रमश: 8.73 लाख और 7.41 लाख रुपये खर्च किए। वहीं उनकी पुण्यतिथि पर पिछले साल 13.5 लाख और इस साल 15 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed