फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   60 per box on cigarettes instructions to print warnings

तंबाकू पर किरकिरी के बाद क्या बोले मोदी?

Sun, 05 Apr 2015 07:54 AM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
60 per box on cigarettes instructions to print warnings

सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर सचित्र चेतावनी के आकार पर छिड़े विवाद से हुई किरकिरी के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हालात संभालने के लिए आगे आना पड़ा है।

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ऐसे उत्पादों के पैकेट के 60 फीसदी हिस्से में चेतावनी छापने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं पीएम ने इससे संबंधित संसदीय समिति में तंबाकू उत्पाद के कारोबार से जुड़े सांसदों को समिति छोड़ने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर हुई सरकार की किरकिरी का परोक्ष जिक्र करते हुए पीएम ने नड्डा से इसका तत्काल हल निकालने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि इस मामले में गठित संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद दिलीप गांधी ने 85 फीसदी हिस्से पर चेतावनी छापे जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा था कि तंबाकू सेवन से कैंसर होने की पुष्टि किसी भारतीय शोध में नहीं हुई है। बीड़ी उद्योग से जुड़े और इसी समिति में शामिल पार्टी के एक अन्य सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था।

मामले के लंबा खींचने पर जेपी नड्डा से भी जताई नाराजगी

60 per box on cigarettes instructions to print warnings

खास बात यह है कि तंबाकू उत्पादों के पैकेज के 85 फीसदी हिस्से पर चेतावनी छापने का प्रस्ताव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन का था। कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन पीएम ने विवाद को तत्काल न सुलझाए जाने और सांसदों के आपत्तिजनक बोल पर नाराजगी जताई।

सूत्रों के मुताबिक पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि तंबाकू उत्पादों पर उससे नुकसान बताने वाली चेतावनी 60 फीसदी हिस्से पर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कामों के लिए बनने वाली संसदीय समितियों से उन सांसदों को दूर रहना चाहिए, जिनसे समिति के उद्देश्य और सांसदों के हितों की टकराव की स्थिति पैदा हो।

सांसदों को स्वयं ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसी समितियों का हिस्सा बनने से खुद को रोकें। पीएम के इस रुख के बाद विधायी संबंधी स्थायी समिति में हितों के टकराव से जुडे़ सांसदों मसलन श्यामा चरण गुप्ता और दिलीप गांधी को बाहर किया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed