गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, गिरफ्त IS के 6 संदिग्ध
गणतंत्र दिवस के ऊपर मंडरा रहे आतंकी साये के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियां ने 26 जनवरी के मौके पर आतंकी हमले की साजिश रचे जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने आईएस से संबंध रखने वाले से 6 संदिग्ध लोगों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इन लोगों को कर्नाटक के बेंगलूरु, मंगलूरु और टुंकुर जिलों से गिरफ्तार किया गया है।
FLASH: 6 suspected terrorists detained in a Joint operation by NIA and Karnataka police in Karnataka,more details awaited
— ANI (@ANI_news) January 22, 2016
इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। महाराष्ट्र आतंक विरोधी दल ने मुंबई से कुछ संदिग्दों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनआईए ने हैदराबाद से भी संदिग्धों की धर पकड़ की है।
दिल्ली पुलिस ने जारी की तस्वीर
26 जनवरी के आयोजन के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली भी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली से सटे नोएडा से आईटीबीपी के आईजी रैंक के अधिकारी की गाड़ी चोरी हो जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। ये गाड़ी कुछ दिन पहले ही चोरी की गई थी। इस चोरी को लेकर अलर्ट भी जारी किए गए हैं। वहीं लोगों से सूचनाएं साझा करने की भी अपील की गई है।
दिल्ली पुलिस ने एक अन्य अलर्ट भी जारी किया है जिसमें जिसमें एक ऑल्टो कार ड्राइवर की मौत के बारे में जानकारी मांगी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पठानकोट से तीन अज्ञात लोगों ने यह कार किराए पर ली थी। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कार के ड्राइवर की लाश मिली। घटना स्थल से उसकी कार गायब थी। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।
ALERT
Pathankot Alto Carjacked... Here are the images of the suspects.
#SayNoToTerror #SafeTogether pic.twitter.com/VfBC1b5qDY
— Delhi Police (@DelhiPolice) January 22, 2016