{"_id":"3b1314c44bfff0b3da1f6dcf44ab3f84","slug":"6-student-suspend-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के कार्यक्रम में नहीं आए तो किया सस्पेंड!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के कार्यक्रम में नहीं आए तो किया सस्पेंड!
एजेंसी/वडोदरा
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यहां के एक स्कूल ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहने के कारण अपने छह छात्रों को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री शहर में एक स्टेडियम का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन
वडोदरा शहर कांग्रेस इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस बारे में नव रचना स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर कांग्रेस प्रमुख नरेंद्र रावत ने कहा कि उस दिन स्कूल की समय सारणी में बदलाव भी किया गया था और शिक्षकों से छात्रों के साथ मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने को कहा गया था।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन से इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।