फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   6 man arrested for vandalising Jabalpur church

जबलपुर में चर्च गिराने वाले 6 लोग गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2015 03:18 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
6 man arrested for vandalising Jabalpur church

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित एक कैथोलिक स्कूल के कैथेड्रल परिसर में तोड़फोड़ करने में शामिल 6 लोगों को देर रात सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जबलपुर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने बताया, "हमने कैथोलेकि स्कूल और कैथेड्रल परिसर में हुई तोड़फोड़ में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान धर्म सेना के नेता योगेश अग्रवाल और उनके सहयोगी नितिन राजक, प्रतीक प्यासी, अनुराग चौकसे, अभिषेक चौकसे और शरद राव के रुप में की गई है।"
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "उन्होंने आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 148 (दंगा और घातक हथियारों को लेकर घूमना), 149 ( अवैध रुप से जमघट लगाना), 294, सार्वजनिक रुप से अश्लील कृत्यों और शब्दों के लिए सजा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 427 (धोखेबाजी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत उन्हें हिरासत में लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

6 man arrested for vandalising Jabalpur church

यह पूरी घटना 20 और 21 मार्च की रात को हुई। उस रात ईसाई समुदाय के कुछ लोगों पर बजरंग दल और धर्म शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हमला किया और उन्हें धमकी दी। हमलावरों ने आरोप लगाया कि चर्च के भीतर धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही थी।

चर्च प्रशासन का कहना है कि हमलावरों ने स्कूल के आवास और कैथेड्रल परिसर में उपद्रव मचाया और सेंट मैरी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने वहां मिट्टी के बर्तनों को नुकसान पहुंचाया और खिड़कियों के कांच को भी तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च के फादर हिंदुओं को ईसाई बना रहे थे।

रवि फ्रांसिस ने इस मामले में गवाह होने का दावा किया है। इससे पहले उन्होंने धर्म शिवसेना और बजरंग दल के उन कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी जिन्होंने सेंट थॉमस स्कूल में तोड़फोड़ मचाई थी, यहां पर कुछ लोगों को धर्मांतरण के लिए लाए जाने का दावा किया गया था। चर्च ने पुलिस को इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed