{"_id":"e9269f9aef9d21647a6a24efb869046e","slug":"6-children-died-during-prepareing-ghat-for-chatt-pooja-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा में हादसा, 6 बच्चे डूबे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छठ पूजा में हादसा, 6 बच्चे डूबे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
बिहार के सहरसा जिले में छठ पर्व के मौके पर घाट बनाने के दौरान मंगलवार को छह बच्चे तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 10 से 15 साल के इन बच्चों में से पांच की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में लापता हुए बच्चे का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार जिले के पुलिंदाबाद गांव में कुछ बच्चे छठ के अवसर पर घाट बना रहे थे और इस दौरान तीन बच्चे तालाब के अंदर तक चले गए और डूब गए।
अपने दोस्तों के बचाने के चक्कर में तालाब में गए दूसरे बच्चे भी हादसे का शिकार हुए। आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लापता बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन